दिल्ली फिर हुआ हैवानियत का शिकार, 14 साल की बच्ची का किया रेप , पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली में 14 साल की एक लड़की के साथ रेप करने के मामले में 39 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि वो वेजिटेबल स्टोर चलाता था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि साल 2021 में उसने इस लड़की के साथ पहली बार यौन दुष्कर्म किया था।
;
.
पुलिस ने बताया है कि पीड़िता ने अपनी पूरी कहानी अपने परिजनों को बताया था। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना आनंद पर्वत इलाके की बताई जा रही है।


Comments
Post a Comment